जामा प्रखंड सिमरा पंचायत के कुंडाडीह गांव में रविवार 4 बजे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजन की तैयारी को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में तय किया गया आगामी 28 मार्च से 3 अप्रैल तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।आयोजन समिति ने बताया कथा वाचक कुलदीप कृष्ण महाराज जी के द्वारा प्रतिदिन संध्या 7 बजे से 10 बजे तक प्रवचन किया जाएगा।