रायपुर: रायपुर तहसील क्षेत्र में हुई बेमौसम बारिश से फसलों में व्यापक नुकसान, किसानों ने की मुआवजे की मांग#Jansamasya
रायपुर तहसील क्षेत्र के गांवों में हुई बेमौसम बारिश से खेतों में कटी पड़ी फसलों में व्यापक नुकसान हुआ है।भारतीय किसान संघ जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर ने गुरुवार को शाम चार (4:00) बजे जानकारी देते हुए बताया कि जिला सहित रायपुर तहसील क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार हुई बेमौसम बारिश से खेतों में कटी पड़ी फसलें खराब हो गई।