छोटीसादड़ी। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रमुख स्थानों पर लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरों का शुक्रवार को पुलिस थाना परिसर में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक श्रीचन्द कृपलानी ने किया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मोहिल ने बताया कि यह कार्य विधायक मद से करीब 25 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है। इस