बांका: बाटेश्वरनगर गांव में प्रतिबंध के बाद भी किसान खेतों में जला रहे पराली, दूषित हो रहा पर्यावरण
Banka, Banka | Apr 15, 2026 बटेश्वरनगर गांव के बहियार में किसान प्रतिबंध के बाद भी खेतों में रबी फसल की पराली जला रहे हैं। बुधवार को दोपहर बाद करीब 2 बजे किसान खेतों में पराली जलाते रहे। पराली जलाने से ना कि सिर्फ पर्यावरण दूषित हो रहा है बल्कि खेतों की मिट्टी भी खराब हो रही है। कृषि विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि खेतों में पराली जलाने वाले किसान को चिन्हित कर उस पर कार्रवाई की जाएगी।