बालाघाट: कबाड़ी बनकर करते थे रेकी, रात में उड़ाते थे राशन: 250 क्विंटल गेहूं-चावल चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार
जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में पिछले डेढ़ माह से लगातार हो रही खाद्यान्न चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कबाड़ खरीदने की आड़ में गांव-गांव घूमकर राशन दुकानों की रेकी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस ने करीब 250 क्विंटल चोरी किया गया गेहूं एवं चावल, एक पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों ने जिले