परसिया: बारिश में जल जमाव रोकने नगर पालिका ने शुरू किया सफाई अभियान,भट्टी मोहल्ले के नाले में जेसीबी से की सफाई
नगर पालिका ने बारिश में जल जमाव को राकने और घरों में पानी भरने की घटनाओं को रोकने के लिए सफाई अभियान शुरू किया। बडे नालों में जेसीबी से सफाई की जा रही है। मंगलवार 12 बजे भट्टी मोहल्ला वार्ड क्रमांक दस के नाले में सफाई की गई। पिपरिया रोड और वार्ड क्रमांक दो के नाले में सफाई भी कराई जाएगी। सोमवार को भी जेसीबी नाले में उतारी गई।