मसौढ़ी थाना क्षेत्र के नदौल के जाने-माने समाजवादी नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य सुरेश यादव (सुरेन्द्र सिंह) की आज स्थानीय घटना में धक्का लगने के बाद इलाज के दौरान जहानाबाद के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। उनकी अचानक मौत से परिवार, राजनीतिक साथियों और स्थानीय जनता में शोक और चिंता फैल गई है।