देहरादून: राजपुर थाना पुलिस ने धोरण पुल के पास से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया, 12.45 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
देहरादून की राजपुर थाना पुलिस ने एक नशा तस्कर शुभम चौथान उर्फ पिंकू निवासी अंबेडकर नगर, डीएल रोड, थाना डालनवाला, देहरादून, उम्र 32 वर्ष है को 12.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी, 1200 रुपए की नगदी, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ ही अन्य सामान को बरामद किया है।