फूलपुर: बीती रात तेज आंधी-बारिश से शिव महापुराण कथा का टेंट क्षतिग्रस्त, आयोजन जारी रहेगा
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के पवई ब्लॉक अंतर्गत रामपुर कला बासूपुर स्थित नवनिर्मित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के लिए लगाया गया विशाल टेंट गुरुवार भोर में आई तेज आंधी और बारिश की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। तेज हवाओं के कारण टेंट कई स्थानों से फट गया, जिससे कथा स्थल की व्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचा है।