बेहट: बेहट में सड़क पार करते व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर, व्यक्ति की हुई मौत
थाना बेहट क्षेत्रान्तर्गत कस्बा बेहट में एक व्यक्ति के पैदल सड़क पार करते समय एक मोटरसाइकिल की चपेट में आने से मौत हो गयी l मृतक की पहचान राजकुमार पुत्र इंदर सिंह, निवासी थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है।