कांगड़ा: कागड़ा में ड्रग पैडलर बृजेश कुमार उर्फ मामू को साथी सहित 11.96 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया
Kangra, Kangra | Dec 7, 2024 शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार बृजेश कुमार उर्फ मामू को कांगडा पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम ने 11.96 ग्राम चिट्टा रखने के मामले में फिर से गिरफ्तार किया है । शनिवार को डीएसपी अंकित शर्मा ने यह जानकारी दी । शनिवार को इन्हें अदालत में पेश किया जहां उन्हें 3 दिन में रिमांड में भेज दिया गया है ।