सांगानेर: मुहाना मोड़ पर बीती रात चलती कार से धुआं उठने के बाद गाड़ी जलकर कबाड़ बनी, आस-पास के इलाके में मची अफरा-तफरी
जयपुर के मुहाना थाना इलाके में बीती रात एक चलती कार में धुआं उठने के बाद आग लगने का मामला सामने आया है।चलती कार में धुआं उठने के बाद आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पेट्रोल कार के अचानक बंद होकर गेट लॉक होने से उसमें 2 दोस्त फंस गए। सांगानेर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने लोगों की मदद से विंडो ग्लास तोड़कर दोनों दोस्तों को बाहर निकाल जान बचाई।