सांगानेर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस का परिणाम शिक्षा मंत्री दिलावर ने कार्यालय से किया जारी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बोर्ड कार्यालय से जारी किया। रिजल्ट आते ही कई स्टूडेंट्स के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों के अच्छे रिजल्ट पर परिवारों में भी खुशी का माहौल है। परिजनों ने बच्चों को गले लगाकर शुभकामनाएं दी। जानकारी के अनुसार 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थीं।