मरवाही: मरवाही वन परिक्षेत्र में 3 दिनों से विचरण कर रहा दंतैल हाथी, वन विभाग हुआ अलर्ट
मरवाही वन परिक्षेत्र में पिछले तीन दिनों से एक बड़ा दंतैल हाथी लगातार विचरण कर रहा है, जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार हाथी मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी क्षेत्र से होते हुए छत्तीसगढ़ के मरवाही वन मंडल में पहुंचा है।बताया जा रहा है कि हाथी सबसे पहले शिवनी बीट के रास्ते घुसरिया बीट के जंगल में पहुंचा।