गिरिडीह: मुहर्रम के अवसर पर फूलजोरी पंचायत के पहरीडीह गांव में अजीमोशान नुमाइशी अखाड़ा का भव्य आयोजन
मुहर्रम के अवसर पर शनिवार देर रात 10 बजे तक फूलजोरी पंचायत के पहरीडीह गांव में अजीमोशान नुमाइशी अखाड़ा का भव्य आयोजन किया गया।इस आयोजन में गांडेय और बेंगाबाद प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे अखाड़ा कमिटियों ने एक से बढ़कर एक लाठी, तलवार और पारंपरिक युद्धकला के हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया।