काछोला कस्बे के खटीक मोहल्ले में अज्ञात कारणों से एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर काछोला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए आज रविवार शाम करीब सात बजे काछोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।