पन्ना: एमपी कांग्रेस की नई पहल:'सोशल मीडिया वॉरियर्स' अभियान से युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच। कांग्रेस कार्यालय मे हुई प्रेसवार्ता
Panna, Panna | Jun 4, 2026 मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लोकतंत्र और जनहित की आवाज बुलंद करने के लिए “सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा एक खोज” अभियान शुरू किया है। पन्ना में जिला अध्यक्ष अनीस खान ने बताया कि इसके तहत इन्फ्लुएंसर्स, ब्लॉगर्स और लेखकों को जोड़ा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक होंगे, जिसके बाद इंटरव्यू से अंतिम चयन होगा।