मुंगेर: सर्किट हाउस में 22 तारीख को विशेष दीपावली मनाई जाएगी, केंद्रीय कृषि एवं कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने दी जानकारी
Munger, Munger | Jan 18, 2024 अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नजदीकी मंदिर की साफ-सफाई और स्वच्छता को लेकर देशवासियों से आह्वान किया। पीएम मोदी के आह्वान पर बिहार में भी साफ-सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। बीजेपी के बड़े नेता हों या मंत्री इस अभियान के तहत मंदिरों की सफाई कार्य में जुटे हैं। केंद्रीय कृषि एवं कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा- सर्किट हाउस में 22 तारीख को विशेष दीपावली मनाई जाएगी