सांसद विद्युत वरण महतो ने सोमवार को 10 बजे बिष्टुपुर में तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर संसद के कामों पर भी चर्चा की गई। सांसद का दावा है कि वह जनहित की योजनाएं केंद्र सरकार से लाए हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि सांसद जितनी भी योजनाएं लाए हैं। उनमें से एक भी धरातल पर नहीं उतर पाईं।