सीओ गोवर्धन अनिल कुमार थाना परिसर पहुंचे। वहां उन्होंने थाने का अर्ध वार्षिक निरीक्षण किया। बताते हैं कि सीओ ने निरीक्षण के दौरान थाने के शस्त्रागार, कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी। उन्होंने माल खाना, थाने के मेस, पुलिस आवास व पूरे थाना परिसर का भ्रमण कर व्यवस्था परखीं।