इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के मुहरैनी मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हुई मौत
Iglas, Aligarh | Apr 19, 2026 इगलास कोतवाली क्षेत्र के मुहरैनी मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक सवार युवक ने नशे की हालत में सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। गांव बिझैहरा निवासी राकेश पुत्र कमल सिंह अपनी पत्नी रजनी देवी और 85 वर्षीय मां नारायणी देवी के साथ बाइक से जा रहे थे।