पीरटांड: पालमो निवासी व्यक्ति सड़क हादसे में हुआ घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
पालमो के रहने वाले ज्ञान मंडल सड़क हादसे में घायल हो गया। गुरूवार को इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि ज्ञान मंडल मूढ़ी बेचने का काम करता है।यह अपने लूना वाहन में मूढ़ी लेकर बेचने गया था। वापस घर लूटने के दौरान कोवड़ मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल वाले से इसके लूने में ठोकर लग गई। जिससे यह दूर जा गिरा और सर फट गया।घटना में इसके हाथ में भी चोट आई।