उमरेठ: बिजोरी गुमाई में ऑटो से बाइक की टक्कर, सब्जी विक्रेता वृद्धा की मौत
उमरेठ परासियाम मार्ग पर बिजोरी गुमाई मोड पर सोमवार की देर रात आटो और बाईक की भिडंत हो गई। आटो में सवार वृद्धा 70 वर्षीय चैती बाई की मौत हो गई। इस दुर्घटना में बाईक सवार सहित पांच लोग घायल हुए। दुर्घटना के बाद आटो पलट गया। मंगलवार को एक बजे पोस्टमार्टम किया गया। सोमवार को उमरेठ में बाजार था। उमरेठ में बाजार के बाद सभी लोग आटो से लोग रहे थे।