कांके: रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र स्थित जंगल मे एक महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | Jun 6, 2024 रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र स्थित जंगल मे एक महिला का शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई और काफी संख्या में लोग जुट गए। वहीं महिला के शव मिलने की सुचना पर घटना सथल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा है।