छोटीसादड़ी: छोटीसादड़ी में भीषण आग, टेंट गोदाम जलकर हुआ खाक
प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी कस्बे में गुरुवार को एक टेंट के गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार नगर के मामल के पास स्थित गोदाम में अचानक आग भड़क उठी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा गोदाम उसकी चपेट में आ गया और अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर त