शाजापुर: लोकसभा चुनाव को लेकर 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने भी कोतवाली थाने पहुंचकर जमा करवाई अपनी लाइसेंसी बंदूक
लोकसभा चुनाव के तहत जारी आदेश का पालन करते हुए 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला खुद अपनी लाइसेंसी बंदूक और लाइसेंस लेकर कोतवाली थाने में पहुंची और बंदूक जमा करा कर रसीद प्राप्त की बुजुर्ग महिला शाजापुर के लालपुरा निवासी है और झाड़ू पोंछा लगाने का काम करती है कोई बेटा नही होने पर पिता की मृत्यु के उनकी लायसेंसी 12 बोर बंदूक सुरक्षा के लिहाज सेक्अपने नाम करवा ली थी।