मुरैना नगर: बरैथा रोड पर रफ्तार का कहर,4 पहिया वाहन की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत,बाजार से लौटते समय हुआ हादसा,आज हुआ पोस्टमार्टम
जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र की बरेथा रोड पर बुधवार शाम तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में रायपुर गांव निवासी 35 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी राजेंद्र सिंह तोमर गंभीर रूप से घायल हो गईं।परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।आज गुरुवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों कों सौंप दिया और जांच शुरू कर दी है।