भरथना: बकेवर कस्बे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
बकेवर कस्बे के लखना मार्ग पर इंटर कॉलेज गेट के सामने शनिवार दोपहर 2 बजे एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल 50 शैय्या अस्पताल बकेवर पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।घायल की पहचान मोहम्मद आरिफ पुत्र शब्बीर निवासी आजाद नगर, बकेवर, जनपद इटावा के रूप में हुई है।