नागौर: पशु प्रदर्शनी स्थल नागौर पर किसानों, पशुपालकों व ट्रक चालकों का धरना 19वें दिन भी जारी, सरकार नहीं ले रही सुध
Nagaur, Nagaur | Jul 6, 2025 नागौर के पशु प्रदर्शनी स्थल पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले किसानों, पशुपालकों व ट्रक चालकों का धरना रविवार को 19वें दिन भी जारी रहा। रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे जिला अध्यक्ष अर्जुनराम लोमरोड़ ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि लगातार धरना दिया जा रहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। ट्रकों व बैलों को छुड़ाने की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है।