मोहनपुर: सत्संग चौक पर सवारी के लिए दो टोटो चालकों में मारपीट, एक गंभीर रूप से घायल
नगर थाना क्षेत्र के सत्संग चौक पर गुरुवार के दोपहर 1:00 बजे पैसेंजर बैठने को लेकर मारपीट हो गई जिसमें एक घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया गया इस संबंध में गुलीपाथर निवासी राजू अंसारी के भाई आसिफ अंसारी ने बताया कि भैया रोज की तरह आज भी टोटो चलाने के लिए गए थे उसी क्रम में पैसेंजर बैठाने को लेकर लड़ाई झगड़ा हो गया इसमें वह गंभीर रूपसे घायल हो गए।