चूरू: चूरू के पीडीयू मेडिकल कॉलेज में अब होगी विसरा की जांच, हिस्टोपैथोलॉजी लैब में फॉरेंसिक सैंपल की जांच भी शुरू
Churu, Churu | Jan 3, 2026 चूरू के पीडीयू मेडिकल कॉलेज की हिस्टोपैथोलॉजी लैब में अब मानव शरीर से लिए गए विसरा की जांच की सुविधा शुरू हो गई है। इससे जिले की पुलिस और स्वास्थ्य विभाग दोनों को बड़ी राहत मिली है। मेडिकल कॉलेज में खुली इस अत्याधुनिक लैब में अब विसरा के साथ-साथ फोरेंसिक मेडिसिन से जुड़ी जांचें भी की जाएंगी। इससे न केवल पुलिस विभाग के मामलों में तेजी आएगी।