शहर में लगातार गिरते पारे और बढ़ती ठंड के मद्देनज़र नगरपालिका प्रशासन सक्रिय हो गया है। नागरिकों को राहत देने के उद्देश्य से नगर के करीब 12 स्थानों पर सोमवार को करीब 8 बजे नगर पालिका सीएमओ हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इससे राहगीरों, परिक्रमावासियों तथा आम नागरिकों को ठंड से काफी राहत मिल रही है।