बागीदौरा: बड़ोदिया में श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आर्यिका विशिष्ट श्री माताजी के सानिध्य में विधान का भव्य आयोजन किया गया
बड़ोदिया में श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में आर्यिका विशिष्टश्री माताजी के सानिध्य में आज गुरूवार सुबह 11बजे ऋद्धि-सिद्धि श्री श्रुत ज्ञानवर्धक विधान का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की उपस्थिति में धार्मिक वातावरण श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य मंगल कलश एवं चार आराधना कलशों की स्थापना के साथ हुई, जिसके बाद विधि-विधानपूर्वक पू