ललितपुर: ब्याना नाला पुल के पास कोचिंग से लौट रही स्कूटी सवार तीन बहनों को प्राइवेट एंबुलेंस ने मारी टक्कर, भेजा इलाज के लिए
शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी तीन बहने अपनी स्कूटी से कोचिंग से अपने घर की ओर लौट रही थी। इसी दौरान ब्याना नाला पुल के पास एक तेज रफ्तार प्राइवेट एंबुलेंस ने उन्हें टक्कर मार दी।दुर्घटना के दौरान तीनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वही मामले में पीड़िता ने शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की।