बरडीहा: चारपाई पर सो रही किशोरी को करैत सांप ने डंसा, सदर अस्पताल में इलाज जारी
गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में मोहम्मद अली अंसारी की पुत्री गुलनाज परवीन को करैत सांप ने डस लिया। यह घटना तब हुई, जब वह घर में ही चारपाई पर सो रही थी। परिजनों ने बताया कि वह गढ़वा सदर अस्पताल में बुधवार सुबह आठ बजे तक इलाजरत है।