बागपत: रिवर पार्क बागपत के निकट हाइवे पार करते समय एक महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल
सोमवार की सुबह करीब साढे 11 बजे रिवर पार्क बागपत के निकट हाइवे पार करते समय महिला सुनीता चौहान को अज्ञात वाहन टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। उधर कोतवाली बागपत प्रभारी बृजेश कुमार का कहना है कि उपरोक्त संज्ञान में नही है।