हुसैनाबाद: एक ही रात में तीन किसानों पर चोरों का धावा, खेतों से सिंचाई मोटर उड़ा ले गए बदमाश ।
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में तीन किसानों को निशाना बनाते हुए उनके खेतों में लगे 3-3 एचपी क्षमता के सिंचाई मोटरों की चोरी कर ली। घटना के बाद किसानों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार डुमरहाथा निवासी अयोध्या सिंह तथा बरवाडीह निवासी अभिमन्यु सिंह और अजय सिंह के खेतों में लगे मोटर देर रात अज्ञात चोर खोलकर फरार हो गए।