मैहर: जिला पंचायत सदस्य रितेश त्रिपाठी ने बाईपास मार्ग की जर्जर सड़क व पुलिया पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप।
सतना। जिले में विकास कार्यों को लेकर जिला पंचायत सदस्य रितेश त्रिपाठी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में विकास की चर्चा तो खूब हुई, लेकिन कई विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए।रितेश त्रिपाठी ने आरोप लगाते सतना बाईपास मार्ग की जर्जर पुलिया व मार्ग को लेकर खड़े किए सवाल।