जमुआ: झारखंड धाम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पक्ष पर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन मजबूत करने का आह्वान।
Jamua, Giridih | Jul 6, 2026 भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती स्मरण पक्ष के तहत सोमवार को 11 बजे से झारखंड धाम स्थित विवाह भवन में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।