चास धर्मशाला मोड़ निवासी झामुमो के पूर्व केंद्रीय कोषाध्यक्ष प्रयागचंद्र केजरीवाल का बुधवार को निधन हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री स्व दिशाेम गुरु शिबू सोरेन के अत्यंत करीबी साथी प्रयागचंद्र केजरीवाल लंबे समय से बीमार थे। JMM के केंद्रीय कोषाध्यक्ष रहे प्रयागचंद्र केजरीवाल के निधन से उनके शुभचिंतकों और परिवार में दुख व्याप्त है।।