मेराल: मेराल थाना क्षेत्र के लातदाग गांव में दामाद ने सास को मारपीट कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
मेराल थाना क्षेत्र के लातदाग गांव निवासी प्यारी सिंह की पत्नी फुलपति देवी (45 वर्ष) मारपीट की घटना में घायल हो गईं। बताया गया कि फुलपति देवी का दामाद पलामू जिले के नावा थाना क्षेत्र के राजदीरिया गांव निवासी अजय सिंह लातदाग गांव में ही परिवार के साथ रह रहा है। शुक्रवार को वह शराब के नशे में अपनी पत्नी कौशल्या देवी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहा था।