शुजालपुर: ग्राम कमलिया जमीनी विवाद में मारपीट, दोनों पक्ष पहुंचे थाने शिकायत दर्ज।
ग्राम कमलिया में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। देवेन्द्र परमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 15 जून 2026 की सुबह वह अपने घर के पास खड़ा था। इसी दौरान गांव के विष्णु प्रसाद परमार ने कथित रूप से जमीनी विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विष्णु प्रसाद ने उसके साथ थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की।