मुज़फ्फरनगर: कचहरी परिसर में युवती कों लेकर फरार चल रहे युवक की युवती के परिजनों ने जमकर की पिटाई, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल
सिविल लाइन क्षेत्र के कचहरी परिसर मैं उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया ज़ब एक युवक कों कुछ लोगों ने पड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान युवक की इस जबरदस्त पिटाई का वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल के कमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बता दें युवक कुछ दिन पूर्व प्रेम-प्रसंग के चलते अपने पड़ोस की एक युवती को लेकर फरार हो गया था।