मुज़फ्फरनगर: गांधी कॉलोनी स्थित सिद्ध पीठ मां वैष्णो देवी मंदिर अष्टमी पर्व को लेकर श्रद्धालुओं की रही भारी भीड़
सिद्ध पीठ मां वैष्णो देवी मंदिर में सुबह से ही अष्टमी पर्व को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली जहां पर श्रद्धालुओं के द्वारा मां वैष्णो देवी को हलवा पुरी का भोग लगाया गया।इस अवसर पर मंदिर के पुजारी आचार्य युमना प्रसाद तिवारी ने जानकारी देते हुए बताएं की नवरात्रि पर्व के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं के द्वारा लगातार भजन कीर्तन किया जा रहा है।