मुज़फ्फरनगर: तमिलनाडु से बुलेट बाइक पर देश की 21000 KM की यात्रा कर रही बुलेट रानी ने शिव चौक पर भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक
जनपद मुजफ्फरनगर में मंगलवार को तमिल नाडु से बुलेट पर सवार होकर 'वोट फॉर मोदी वोट फॉर नेशन' के नारे के साथ देश की यात्रा कर रही बुलेट रानी हृदयस्थली शिव चौक पर पहुंची। राजलक्ष्मी मन्दा 12 फ़रवरी 2024 कों तमिलनाडु से चलकर बुलेट मोटरसाईकिल पर देश की 21000 किलोमीटर की यात्रा कर रही है। इस यात्रा का समापन आगामी 18 अप्रैल को बुलेट रानी दिल्ली में करेगी।