कलान: मोहल्ला ढका निवासी युवक की फसल की रखवाली करते समय संदिग्ध मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
मिर्जापुर (शाहजहांपुर) कस्बे के मोहल्ला ढका निवासी होरीलाल का 23 वर्षीय पुत्र दीपेश उर्फ नन्हकू बुधवार की रात खेत में फसल की रखवाली करने गया था। बृहस्पतिवार सुबह वह देर तक घर वापस नहीं आने पर उसका साथी उसे खेत में देखने गया,तब देखा कि देवेश खेत में बनी झोपड़ी में मृत पड़ा था