गुलाना: अय्यापुर जोड़ के पास वैन-बाइक की भीषण टक्कर में युवक की मौत, वैन चालक गंभीर घायल, डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल
अकोदिया स्टेट हाईवे-41 पर गुरुवार दोपहर 2 बजे अय्यापुर जोड़ के पास वैन और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार अरुण सिंह (24) निवासी गोदना की मौत हो गई। वैन चालक प्रहलाद सिंह (40) निवासी मुंदीखेड़ी गंभीर घायल हैं। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। डायल-112 की टीम ने घायलों को सारंगपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां अरुण को मृत घोषित किया। सलसलाई पुलिस