मेरठ: सदर क्षेत्र में युवक की लाश का मामला, दोस्त पर हत्या का आरोप, परिवार ने SSP से की शिकायत, बहन बेहोश होकर गिरी
मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र में 19 अक्टूबर को सड़क किनारे मिली युवक की लाश के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। शुक्रवार को मृतक सन्नी के परिजनों ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने सन्नी के दोस्त दीपक पर ही हत्या का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान मृतक की बहन गश खाकर बेहोश हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।