कांठ: छजलेट ब्लॉक सभागार में सुशासन दिवस के कार्यक्रम में पूर्व विधायक और ब्लॉक प्रमुख के बीच हुई हाथापाई
ब्लॉक सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में सुशासन दिवस के कार्यक्रम में पूर्व विधायक और ब्लॉक प्रमुख में गाली गलौज और हाथापाई हो गई। इसके बाद दोनों के समर्थकों में जमकर बोतल और कुर्सियां चलीं। ब्लॉक सभागार तथा परिसर में अफरा तफरी मच गई और कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं और पुरुष सरकारी कर्मचारी भाग खड़े हुए