कांठ: ग्राम पैगंबरपुर खुसवासीलाल निवासी किसान के घर में डकैती की नियत से घुसे बदमाश, ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ा
किसान के घर में डकैती की नियत से घुसे बदमाश, ग्रामीणों ने एक को दबोचा कांठ। बीती रात्रि आधा दर्जन बदमाश एक किसान के घर में डकैती की नियत से घुस गए। जाग होने पर किसान एवं बदमाशों से मुठभेड़ हुई। ग्रामीणों ने एक बदमाश को धर दबोचा। अन्य बदमाश ने अपने साथी को बचाने के लिए राइफल से फायरिंग करते हुए नगदी जेवर एवं मोबाइल आदि लूटकर फरार हो गए।